डरावनी आवाज के साथ गिरी बिजली ले गई 6 लोगों की जान- अनेक घायल

डरावनी आवाज के साथ गिरी बिजली ले गई 6 लोगों की जान- अनेक घायल

नई दिल्ली। डरावनी आवाज के साथ भारी दहशत फैलाते हुए गिरी आसमानी बिजली 5 महिलाओं समेत कम से कम 6 लोगों की जान अपने साथ लेकर चली गई है। आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आई 7 महिलाओं को घायल अवस्था के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर 4 स्थानों पर डरावनी आवाज के साथ गिरी आसमानी बिजली लोगों के बीच भारी दहशत फैलाते हुए 5 महिलाओं समेत कम से कम 6 लोगों की जान को अपने साथ लेकर चली गई है। आसमानी बिजली गिरने की घटना में 5 महिलाओं की जान जाने और 7 महिलाओं के घायल होने की यह घटना जिला मुख्यालय से तकरीबन 75 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील क्षेत्र के बेलनवाडी गांव में उस समय हुई जब अनेक महिलाएं धान के खेत में काम कर रही थी।


इसी दौरान तेज आवाज के साथ 45 और 47 वर्षीय दो महिलाओं पर गिरी बिजली ने दोनों के प्राण ले लिए। चंद्रपुर से तकरीबन 125 किलोमीटर दूर ब्रह्मपुरी तहसील क्षेत्र के बेताला गांव में बिजली गिरने की एक घटना में 35 वर्षीय एक महिला एवं कोर्पणा तहसील में एक किसान की मौत हो गई है। गोंदपीपरी तहसील में बिजली गिरने से 35 वर्षीय एक अन्य महिला की मौत हो गई। पोभुर्णा तहसील क्षेत्र में भी खेत में काम करते समय गिरी आकाशीय बिजली से एक अन्य महिला की मौत हो गई है। इस घटना में घायल हुई 7 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

epmty
epmty
Top