सीमा हैदर को पीछे छोड़ सात समंदर पार से आई लड़की ने हिंदू बन रचाई..

सीमा हैदर को पीछे छोड़ सात समंदर पार से आई लड़की ने हिंदू बन रचाई..

बीकानेर। सोशल मीडिया समेत अन्य सूचना माध्यमों पर प्रेम कहानी के चलते चर्चाएं बटोर रही सीमा हैदर एवं अंजू थामस को कहीं अधिक पीछे छोड़ते हुए सात समंदर पार करके भारत आई लड़की ने हिंदू बनने के बाद भारतीय लड़के के साथ शादी रचाई है। रूस से चलकर भारत पहुंची लड़की ने अपने भारतीय प्रेमी के साथ हिंदू रीति रिवाज के संग ब्याह रचाया है। दरअसल देशभर में पिछले कुछ समय से पाकिस्तान से चलकर नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर द्वारा नोएडा के लड़के सचिन मीणा के साथ शादी रचाने के अलावा राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान गई संजू तथा अंजू थामस द्वारा वहां के नसरुल्लाह से शादी रचाने की प्रेम कहानी सोशल मीडिया समेत अन्य सभी सूचना माध्यमों पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं।


लेकिन अब रूस से चलकर भारत पहुंची लड़की ने इन दोनों को कहीं अधिक पीछे छोड़ दिया है। बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में मयंक के साथ दोस्ती करने वाली कसीनिया नाम की रूसी लड़की की भारतीय मयंक के साथ इस कदर दोस्ती हुई कि वह प्यार में बदल गई। जिसके चलते रूसी लड़की और भारतीय लड़के ने अपनी जिंदगी एक साथ बिताने का फैसला कर लिया। रूसी लड़की मयंक को अपने साथ मास्को ले गई और वहां दोनों ने सगाई कर ली। लेकिन शादी रचाने के लिए रूसी लड़की भारत पहुंची और बीकानेर के इस्कॉन मंदिर में हिंदू धर्म अपनाने के बाद उसने मयंक के साथ हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक शादी कर ली।

इस दौरान मेहंदी से लेकर कन्यादान तक सभी रस्में अदा की गई। मुख्य बात यह रही कि शादी संपन्न करा रहे पंडित जी के साथ रूसी लड़की निरंतर मंत्रों का उच्चारण करती रही और अग्निकुंड के सात फेरे भी अपने होने वाले पति के साथ लिए।

epmty
epmty
Top