अखिलेश के मानसून ऑफर का केशव मौर्य ने भेजा जवाब- बोले 2027 में...

अखिलेश के मानसून ऑफर का केशव मौर्य ने भेजा जवाब- बोले 2027 में...

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के भीतर संगठन और सरकार को लेकर चल रही उथल-पुथल के संबंध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर को इशारों ही इशारों में इशारा करते हुए दिए गए मानसूनी ऑफर का उपमुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा है कि 2027 में 2017 दोहराएंगे, फिर कमल की सरकार बनाएंगे।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव की ओर से जारी किए गए मानसून ऑफर का जवाब भेज दिया है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स पर किए गए ट्वीट में डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि मानसून ऑफर को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता एक बार फिर से समेटेंगे।

उन्होंने कहा है कि एक डूबता जहाज और समाप्त होने वाला दल जिसका वर्तमान और भविष्य खतरे में है, वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है परंतु ऐसे सपने पूरे नहीं हो सकते हैं।

उन्होंने कहा है कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वर्ष 2017 के चुनाव की कहानी को दोहराते हुए उत्तर प्रदेश में फिर से कमल की सरकार बनाएंगे।

epmty
epmty
Top