दुनिया की सबसे छोटी बकरी है करुम्बी, गिनीज़ बुक में है नाम दर्ज

दुनिया की सबसे छोटी बकरी है करुम्बी, गिनीज़ बुक में है नाम दर्ज

केरल। भारत के एक राज्य केरल के एक किसान के पास दुनिया की सबसे छोटी बकरी हैं , जिसका नाम करुम्बी हैं। करुम्बी नाम की इस बकरी ने इतिहास रच दिया है। इस बकरी का नाम गिनीज़ वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। करुम्बी की हाइट 1 फुट 3 इंच है।

गौरतलब हैं कि गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज़ कराना न केवल गर्व की बात होती है, बल्कि यह व्यक्ति या देश की असाधारण उपलब्धियों को भी दर्शाता है। भारत ने अब तक कई अनोखे और अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्हीं में से एक और रिकॉर्ड केरल के छोटे से फॉर्म में रहने वाली करुम्बी नाम की बकरी ने दर्ज किया है। केरल में पीटर लेनू नाम के किसान है, जिनके पास दुनिया की सबसे छोटी बकरी है। इस बकरी की ऊंचाई केवल एक फीट और 3 इंच है। यह बकरी कनाडाई पिग्मी प्रजाति की बताई जाती है। करुम्बी को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटी जिंदा बकरी के रूप में मान्यता मिली है।

आपको बता दें कि इस छोटी सी बकरी का जन्म 2021 में हुआ था। कनाडाई पिग्मी प्रजाति की बकरियों के पर 21 इंच से ज्यादा नहीं बढ़ते हैं। बकरी के मालिक पीटर लेनू ने बताया कि उनके रिश्तेदारों ने उन्हें गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बकरी करुम्बी का नाम दर्ज़ कराने का सुझाव दिया था। करुम्बी नाम की इस बकरी का कद 1 फुट 3 इंच का है और यह काले रंग की है। करुम्बी गर्भवती है और कुछ समय में उसके बच्चे होने वाले हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि उसके बच्चे भी उसी की तरह होंगे और वह भी कोई नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। पीटर लेनू ने बताया कि उनकी बकरी काफी मिलनसार है और वह तीन अन्य नर बकरे, नौ मादा बकरियों और 10 छोटे बच्चों के साथ रहती है।

Next Story
epmty
epmty
Top