श्रावण मास की कांवड़ यात्रा- NH पर दोपहर से थम जायेंगे भारी वाहनों....

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा- NH पर दोपहर से थम जायेंगे भारी वाहनों....

लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर व्यवस्था बनाने में लगे प्रशासन द्वारा दोपहर बाद दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। ट्रक आदि भारी वाहन रूट डायवर्ट करते हुए अन्य रास्तों से होकर निकाले जाएंगे।

श्रावण मास का आगामी 22 जुलाई से आगमन हो रहा है, जिसके चलते आधिकारिक रूप से श्रावण मास की कांवड़ यात्रा 2024 आरंभ हो जाएगी। लेकिन दूर दराज के श्रद्धालुओं ने अभी से पवित्र गंगा जल लेकर देवालयों की और निकलना शुरू कर दिया है। कावड़ियों के साथ कोई दुर्घटना नहीं हो जाए, इसे ध्यानातंर्गत रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी व्यवस्था बनाने के लिए रूट डायवर्ट करने की कार्यवाहियां शुरू कर दी है।

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। कावड़ यात्रा संपन्न होने तक सभी बड़े वाहन बदले हुए रास्तों से होकर गुजारे जाएंगे। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार के लिए शनिवार एवं रविवार को आवश्यकता अनुसार जीरो ट्रैफिक की व्यवस्था की गई है, जबकि अन्य दिनों में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।

उल्लेखनीय है कि श्रावण मास का शुभारंभ 22 जुलाई से हो रहा है। इस महीने में भगवान आशुतोष का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, मुरादाबाद और रामपुर आदि जनपदों के श्रद्धालुओं का आगमन गंगानगर ब्रजघाट में होता है। हर साल भारी संख्या में कांवड़िया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए उमड़ते हैं।

epmty
epmty
Top