ऊपर वाले का इंसाफ- भारत का एक और दुश्मन खत्म- मोस्ट वांटेड की मौत

नई दिल्ली। ऊपर वाले ने इंसाफ करते हुए भारत के एक और दुश्मन को खत्म कर दिया है। लश्कर ए तैयबा के संस्थापकों को में से एक एवं भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल आतंकवादी हाफिज सईद के डिप्टी हाफिज अब्दुल सलाम भुटटावी की मौत हो गई है।
शुक्रवार को यूएनएससी द्वारा की गई पुष्टि के मुताबिक भारत का एक और दुश्मन समय की मार से खत्म हो गया है। लश्कर ए तैयबा के संस्थापकों में से एक हाफिज अब्दुल सलाम भुटटावी की मौत हो चुकी है। मुंबई में हुए आतंकी हमले में भी मौत का निशाना बने हाफिज अब्दुल सलाम भुटटावी का नाम सामने आ चुका है।
भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल आतंकवादी हाफिज सईद के डिप्टी हाफिज अब्दुल सलाम भुटटावी की मौत की वजह उसे दिल का दौरा पडना बताई जा रही है। यूएनएससी का कहना है कि भुटटावी की 29 में 2023 को उस समय मौत हो गई थी, जब वह पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहा था।
बताया जा रहा है कि 26 /11 के मास्टर माइंड हाफिज सईद को जिस समय हिरासत में लिया जाता था, उस समय समय की मार का निशाना बना भुटटावी ही लश्कर की कमान संभालता था। हाफिज अब्दुल सलाम भुटटावी ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए आतंकी हमले में भी अपनी बड़ी भूमिका अदा की थी। उसने लेक्चर देकर नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों के लिए आतंकवादियों को तैयार किया था। यूएनएससी ने वर्ष 2012 में हाफिज अब्दुल सलाम भुटटावी को आतंकवादी घोषित कर दिया था।