जितिन प्रसाद ने रेणु नदी पर बने सेतु का किया लोकार्पण

जितिन प्रसाद ने रेणु नदी पर बने सेतु का किया लोकार्पण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को ओबरा के पास चकेरी में रेणु नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग पुल का उद्घाटन किया। इसके पश्चात ओबरा के गाॅधी मैदान में आयोजित जन सभा में विधान सभा ओबरा क्षेत्र के 06 कार्यों का शिलान्यास व दो कार्य का लोकार्पण बटन दबाकर किया।

प्रसाद ने गांधी मैदान में आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार, देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि विधान सभा ओबरा में रेणु नदी के पुल का निर्माण कार्य हो जाने से मध्य प्रदेश की सीमा से आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधाएं उपलब्ध होगी और पुल के उस पार रहने वाले व्यक्तियों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगें और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र की मिट्टी की गूंज दूर-दूर तक जाती है और जनपद सोनभद्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजनाओं को क्रियान्वित करने में धन की कोई कमी नहीं आयेगी और जनपद का चौमीखी विकास होता रहेगा। उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण तो विकास की एक झांकी है, जनपद सोनभद्र में विकास की इस तरह की अनेको परियोजनाएं के स्थापना का कार्य किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए महिला आरक्षण बिल पास किया गया है। जी-20 का श्खिर सम्मेलन, चन्द्रयान-3 का सफल परीक्षण होने के बाद सभी देशवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कनहरा के पास बिजुल नदी पर भी सेतु का निर्माण कराया जायेगा, इसके लिए उन्होंने अधिशासी अभियन्ता सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया।

इस दौरान राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ ने सभा को सम्बोेधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत सुखद का दिन है, जो इस नदी के आवागमन के लिए पास जारी होते थे, और शाम होते ही आवागमन में कठिनाईयां शुरू हो जाती थी, इस पुल के उद्घाटन होने से अब लोगों को इस प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा और वह निरन्तर अपने गन्तव्य स्थान की ओर आ, जा सकेंगें और यहां की जनता केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा के इस सराहनीय कार्य से काफी सुखद महसूस कर रही है।

इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक सदर भूपेश चैबे, जिलाध्यक्ष भाजपा नन्दलाल गुप्ता ने भी केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और जन-जन को जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

epmty
epmty
Top