संगठन के कील कांटे दुरुस्त करने में जुटे जयंत ने बदल दिए मंडल व....

संगठन के कील कांटे दुरुस्त करने में जुटे जयंत ने बदल दिए मंडल व....

मुजफ्फरनगर। संगठन के कील कांटे दुरुस्त करने में लगे राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कई मंडल एवं जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। संगठन में किए गए इस फेरबदल से लगभग सभी जनपदों में जिला अध्यक्ष के चेहरे नए दिखाई दे रहे हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी के निर्देश पर संगठन को गति देने के लिए बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, विद्यांचल एवं कानपुर के मंडल अध्यक्षों में बदलाव किया गया है। रालोद मुखिया की संस्तुति से नियुक्त किए गए नए पदाधिकारियों में राधेश्याम चौधरी को बस्ती, रामभवन राव को गोरखपुर, सत्येंद्र सिंह को वाराणसी, नरेंद्र सिंह पटेल को विद्यांचल एवं विनोद कुमार यादव को कानपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। संभल में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी केशर अब्बास को सौंपी गई है। अजीत कुमार सिंह मुरादाबाद के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। शाहजहांपुर में हरिओम यादव की जिला अध्यक्ष पद पर तैनाती की गई है। श्रावस्ती जनपद का जिला अध्यक्ष राजकुमार ओझा को बनाया गया है। अजीमुल्ला खान बहराइच के नए रालोद जिलाध्यक्ष होंगे। सिद्ध देव सिंह को गोंडा जनपद के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलरामपुर में वाचस्पति कुमार सिंह को रालोद का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश द्विवेदी हमीरपुर के जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। विपिन कुमार शिवहरे अब जालौन के नए रालोद जिलाध्यक्ष होंगे। बलिया जिला अध्यक्ष के पद पर ओम प्रकाश श्रीवास्तव की नियुक्ति की गई है। महमूद खान को आजमगढ़ का रालोद जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मऊ जनपद में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देवेंद्र सिंह संभालेंगे सूर्यनाथ यादव गाजीपुर के रालोद जिलाध्यक्ष होंगे। फतेहपुर में विद्या कांत सिंह पटेल रालोद जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रयागराज में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पारसनाथ को सौंपी गई है। आजाद अली पप्पू को प्रतापगढ़ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष की कमान शिव शंकर पांडे के हाथों में सौंपी गई है। सोनभद्र में रालोद जिलाध्यक्ष के पद पर रामसेवक पटेल तैनात किए गए हैं। संत कबीर नगर में रामानंद गौरव रालोद के जिला अध्यक्ष होंगे। बस्ती जनपद में उदय भान चौधरी की जिला अध्यक्ष के रूप में तैनाती की गई है। पतिराम चौधरी को सिद्धार्थनगर का रालोद जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top