जैन मुनि ने ली समाधि- तीन दिन उपवास के बाद अपनी देह त्यागी

जैन मुनि ने ली समाधि- तीन दिन उपवास के बाद अपनी देह त्यागी

रायपुर। चंद्रगिरी तीर्थ में 3 दिन तक उपवास एवं मौन धारण करने वाले दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग कर दिया है। खबर मिलने के बाद जैन समाज के लोग चंद्रगिरी तीर्थ में पहुंचना शुरू हो गए हैं। रविवार को दोपहर बाद जैन मुनि का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्र गिरी तीर्थ में दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपनी देह का त्याग कर दिया है। आचार्य पद का त्याग करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने 3 दिन तक उपवास किया और इस दौरान पूरी तरह से मौन धारण किए रखा। इसके बाद जैन मुनि ने अपने प्राण त्याग दिए। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज द्वारा शरीर त्यागने की खबर मिलते से ही जैन समाज के लोग डोंगरगढ़ में पहुंचना शुरू हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 5 नवंबर को डोंगरगढ़ पहुंचकर आज अपने शरीर का त्याग करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया था। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद पाकर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। आचार्य श्री का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद 1:00 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Next Story
epmty
epmty
Top