चुनाव के लिए इनेलो ने बसपा के साथ बांधी गठबंधन की गांठ- अभय चौटाला..

चुनाव के लिए इनेलो ने बसपा के साथ बांधी गठबंधन की गांठ- अभय चौटाला..

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठजोड़ करने का ऐलान किया है। इनेलो के साथ गठबंधन की घोषणा करते हुए बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ने कहा है कि अभय चौटाला बसपा- इनेलो गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

बृहस्पतिवार को हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल एवं बहुजन समाज पार्टी ने आपस में गठजोड़ कर लिया है। चंडीगढ़ में आयोजित की गई प्रेस वार्ता में इनेलो के साथ गठजोड़ होने का एलान करते हुए बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में 37 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवार उतारे जाएंगे, जबकि 53 सीटों पर इंडियन नेशनल लोकदल के कैंडिडेट चुनाव में उतरेंगे।

बसपा इनेलो गठबंधन के मुख्यमंत्री के तौर पर अभय चौटाला को सीएम पद का चेहरा बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1996 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल का बहुजन समाज पार्टी के साथ पहली बार गठबंधन हुआ था।



गठबंधन के अंतर्गत इंडियन नेशनल लोकदल ने सात और बहुजन समाज पार्टी ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अंबाला लोकसभा सीट पर एकमात्र जीत हासिल की थी। जबकि इंडियन नेशनल लोकदल के हाथ कुरुक्षेत्र, हिसार सिरसा और भिवानी की सीट आई थी।

epmty
epmty
Top