भारत के सबसे वृद्ध अरबपति का निधन- 99 साल की उम्र मे ली अंतिम सांस

भारत के सबसे वृद्ध अरबपति का निधन- 99 साल की उम्र मे ली अंतिम सांस
  • whatsapp
  • Telegram

मुंबई। देश के सबसे वृद्ध अरबपति का आज निधन हो गया है। 99 साल की उम्र में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन ने अंतिम सांस ली है। उन्होंने 48 वर्षों तक ग्रुप के चेयरमैन के तौर पर काम किया था।

बुधवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन रहे देश के सबसे वृद्ध अरबपति केशव महिंद्रा का निधन हो गया है। 99 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस लेने वाले अरबपति के निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

हाल ही में पिछले दिनों केशव महिंद्रा को फॉर्ब्स की ओर से उन्हें 1.2 अरब डालर की संपत्ति के साथ भारत का सबसे वृद्ध अरबपति करार दिया गया था।केशव महिंद्रा के निधन की जानकारी को साझा करते हुए इन स्पेस के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने अपने टि्वटर हैंडल पर बताया है कि उद्योग जगत ने आज अपने सबसे महान व्यक्तित्व में से एक केशव महिंद्रा को खो दिया है।

दिवंगत केशव महिंद्रा से मुलाकात करना हमेशा ही शानदार रहता था, वह बिजनेस, अर्थशास्त्र एवं सामाजिक चीजों को शानदार तरीके से जोड़ने की काबिलियत रखते थे।

Next Story
epmty
epmty
Top