डब्ल्यूटीओ में समानता की बात दोहराई भारत ने

डब्ल्यूटीओ में समानता की बात दोहराई भारत ने

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में विकासशील और अल्पविकसित देशों के लिए समानता के व्यवहार की मांग दोहराते कहा है कि उरूग्वे दौर की गलतियां नहीं दोहराई जानी चाहिए और विकासशील देशों को गरीब देशों को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि पीयूष गोयल ने डब्ल्यूटीओ की महत्वपूर्ण 'मत्स्य पालन सब्सिडी वार्ता' मंत्रिस्तरीय बैठक में विकासशील देशों के अधिकारों के लिए मजबूती से बात की। बैठक में विश्व व्यापार संगठन के अन्य सदस्यों के मंत्रियों और राजदूतों और विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक डॉ. नोगोजी ने भाग लिया।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बहुत उत्सुक है क्योंकि तर्कहीन सब्सिडी और कई देशों द्वारा अधिक मछली पकड़ने से भारतीय मछुआरों और उनकी आजीविका को नुकसान हो रहा है। उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि समझौते में सही संतुलन और निष्पक्षता पाने के लिए सदस्यता अभी भी कम है।

जारी वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top