बोले इमरान मसूद- सहारनपुर तक किया जाए रैपिड ट्रेन का विस्तार

बोले इमरान मसूद- सहारनपुर तक किया जाए रैपिड ट्रेन का विस्तार

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां शाकंभरी देवी किए जाने की मांग की है। लोकसभा में उन्होंने देवबंद स्टेशन का नाम बदले जाने की डिमांड को उठाने के साथ इलाहाबाद तक सीधी ट्रेन की मांग की है। उन्होंने रैपिड ट्रेन को भी सहारनपुर तक पहुंचने की मांग की है।

सहारनपुर लोकसभा सीट के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने की डिमांड उठाते हुए कहा है कि सहारनपुर एक ऐतिहासिक जनपद है और शिवालिक पहाड़ियों में शाकंभरी देवी का मंदिर है, जहां पर कई राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। इसलिए सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां शाकंभरी देवी किया जाना चाहिए।

उन्होंने देवबंद स्टेशन का नाम बदलकर मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर रखे जाने की मांग भी लोकसभा में उठाई है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि सहारनपुर से इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी 700 किलोमीटर है, लेकिन वहां तक जाने के लिए सहारनपुर से कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है।

हालांकि सहारनपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है, लेकिन इसे वाया अलीगढ़ चलाया जाना चाहिए जिससे अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों को भी फायदा होगा।

उन्होंने सहारनपुर से इलाहाबाद तक सीधी ट्रेन चलाने की डिमांड के साथ कहा है कि रैपिड ट्रेन को सहारनपुर तक ले जाने की जरूरत है। क्योंकि हरिद्वार देहरादून और दिल्ली सड़क मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती है। उन्होंने रेलवे की व्यवस्था में भी सुधार किए जाने का मुद्दा लोकसभा में उठाया है।

Next Story
epmty
epmty
Top