पीहर से पत्नी के साथ आई बालिका से पति ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीहर से पत्नी के साथ आई बालिका से पति ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में खुईयां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अपने ही घर में रात को 11 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस युवक की पत्नी इस लड़की को पीहर गांव से लेकर आई थी।

खुईयां थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव थिराणा के नजदीक एक खेत में ढाणी बनाकर रहने वाले विनोद सिहाग (35) को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित 11 वर्षीय बालिका अस्पताल में उपचाराधीन है। हरियाणा से उसके परिवारजन उसकी देखभाल के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जल्दी ही अनुसंधान पूरा कर आरोपी के खिलाफ सक्षम न्यायालय में चालान पेश कर दिया जाएगा।

इस मामले को पुलिस की ऑफिसर केस स्कीम में लिए जाने की संभावना है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द अदालत से सजा दिलवाई जा सके।




Next Story
epmty
epmty
Top