सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से घर हुआ जमींदोज- रेस्क्यू कर निकाले 11 लोग

सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से घर हुआ जमींदोज- रेस्क्यू कर निकाले 11 लोग
  • whatsapp
  • Telegram

मुंबई। गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट की चपेट में आने से मकान भरभराकर नीचे आ गिरा। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की राहत टीमों ने रेस्क्यू कर 11 लोगों की जान बचाते हुए उन्हें बाहर निकाला है। बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के चेंबूर में हुई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना में मकान भरभराकर नीचे आ गिरा है।

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होते ही मकान में जोरदार कंपन हुई और वह नीचे आ गिरा‌। मकान गिरने की इस घटना में तकरीबन दर्जन लोग मलबे में फंस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एवं पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। जिनमें से चार लोग घायल हुए मिले हैं। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर मकान के जमींदोज होने से काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी हालात बने रहे।

epmty
epmty
Top