हिंदू महासभा ने गरीब परिवारों में खाद्य सामग्री के रूप में बांटी खुशी

हिंदू महासभा ने गरीब परिवारों में खाद्य सामग्री के रूप में बांटी खुशी

सहारनपुर। आंशिक लॉकडाउन की पाबंदियों की वजह से अपने काम धंधे पर जाने में मजबूर गरीब लोगों के लिए अखिल भारतीय हिन्दू महासभा संकट के समय में देवदूत बन रही है। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने महानगर के अनेक मौहल्लों में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच भोजन और राशन किट वितरित की।


शनिवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विश सिंह कांबोज ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के कई इलाके जैसे हनुमान नगर, लेबर कॉलोनी, तोता चौक, नुमाइश कैंप, गोपाल नगर, काशीराम कॉलोनी, संत नगर तथा मानकमऊ आदि क्षेत्रों में गरीब व जरूरतमंदों के बीच राशन किट व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की है।


महासभा के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र बगाती ने बताया कि उनका संगठन कोरोना संक्रमण की महामारी में जन-जन की हर प्रकार की सेवा करने में रात दिन लगा हुआ है। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता ऊर्जावान शक्ति के साथ अपने कार्यों में लगे हैं। चौधरी विश सिंह कांबोज ने बताया कि पकी हुई भोजन सामग्री के साथ साथ अब आटा, दाल, चावल, छोल, तेल व अन्य जरूरत की सामग्री जरूरतमंद लोगों तक घर-घर पहुंचाई जा रही है।


राशन वितरण के इस काम में चौधरी विश सिंह काम्बोज, आशीष बसन, सुरेंद्र बगाती, सतीश शर्मा, शास्त्री जी, शिवा पंडित, शिवम शर्मा,लवी बजाज, शिवी बजाज,अमन राणा, अमन पंडित, अभी, शुभम मिश्रा, राहुल कुमार, हिंमांशु एवं अन्य हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ लगे हुए है।

epmty
epmty
Top