भारी बारिश, वर्षाजनित हादसों में इतने लोगों की मौत

भारी बारिश, वर्षाजनित हादसों में इतने लोगों की मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर आज भी जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से अनेक स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसका सर्वाधिक असर बुंदेलखंड और विंध्य अंचल में देखा गया, जहां लगातार बारिश से सभी नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, वर्षाजनित दो अलग-अलग हादसों में तेरह बच्चों की जान चली गयी।

मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अभिजीत चक्रवर्ती ने यहां यूनीवार्ता को बताया कि प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्से में बना गहरा अवसाद और एक ट्रफ लाइन के चलते प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के सागर, दमोह, पन्ना सहित अन्य स्थानों पर पिछले चौबीस घंटों के दौरान लगातार हुई। बारिश के चलते अनेक स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। वहीं प्रमुख नदियों सहित अन्य नदी नाले उफान पर हैं।

इसके साथ ही विंध्य अंचल के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली सहित अन्य स्थानों पर लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके कारण वहां के अनेक नदी नाले उफान पर हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान कटनी में सर्वाधिक 231़ 4 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा रिकार्ड की गयी। इसके अलावा मैहर में 187़ 2 मिमी, शहडोल में 175 मिमी, दमोह में 181 मिमी, रीवा में 145 मिमी, सागर में 144़ 1 मिमी, सिंगरौली में 140़ 2 मिमी वर्षा हुयी।

इसके अलावा सीधी में 136़ 5 मिमी, जबलपुर के सिहोर में 181 मिमी, जबलपुर में 129 मिमी, छतरपुर के खजुराहो में 93़ 6 मिमी, सतना में 109़ 1 मिमी, उमरिया में 100़ 2 मिमी, राजधानी भोपाल में 63़ 4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है। वहीं, प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी।

लगातार हो रही बारिश के चलते वर्षाजनित दो अलग अलग हादसों में 13 बच्चों की मौत हो गयी। सागर जिले में मानसून के मेहरबान होने से झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में चार इंच से अधिक औसत बारिश दर्ज की गयी। इसके चलते शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गयी है। सागर जिले के शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आज सुबह शिवलिंग निर्माण और कथा के दौरान कच्चे मकान की जर्जर दीवार ढहने से नौ बच्चों की दबने से मौत हो गयी।

रीवा जिले में पिछले चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसके चलते यहां की प्रमुख नदी बीहर उफान पर बह रही है, तो वहीं अनेक नदी नाले भी उफान पर है। जिले के गढ़ कस्बे में कल शाम स्कूल के समीप कच्चे मकान की दीवार गिर गयी जिसके चपेट में आने से चार बच्चों की मौत हो गयी, तो वहीं एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

epmty
epmty
Top