दिल के 16 हजार ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को हार्ट ने दिया धोखा

दिल के 16 हजार ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को हार्ट ने दिया धोखा

अहमदाबाद। चर्चित कार्डियोलॉजिस्ट गौरव गांधी को 41 साल की उम्र में उनके हार्ट ने धोखा दे दिया। जिसके चलते दिल का दौरा पड़ने से चिकित्सक की मौत हो गई। 16 हजार से अधिक लोगों के दिल के ऑपरेशन कर चुके डॉक्टर की हार्ट अटैक से हुई मौत ने लोगों को गम के साथ-साथ हैरत में भी डाल दिया है। गुजरात के चर्चित कार्डियोलॉजिस्ट गौरव गांधी का निधन हो गया है। 16000 से अधिक लोगों के दिल की सर्जरी करने वाले गौरव गांधी ने मंगलवार को रोजाना की तरह अपने यहां आए मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया था।

रात के समय वह पैलेस रोड स्थित अपने घर पर लौटे थे। घर पहुंचे चिकित्सक ने परिवार जनों के साथ आराम के साथ खाना खाया और उसके बाद सोने के लिए चले गए। सवेरे के समय तकरीबन 6:00 बजे परिवार के जब अन्य सदस्य सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि डॉ गौरव गांधी की तबीयत सही नहीं है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉ गौरव गांधी को तुरंत जीजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही डॉक्टर के दिल ने धोखा दे दिया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई दिल के मरीजों के तकरीबन 16000 लोगों की सर्जरी करने वाले डॉक्टर के निधन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जुट गए। ऐसे मरीज चिकित्सक की मौत पर अस्पताल के बाहर पहुंचे, जिन्हें डॉक्टर ने ऑपरेशन कर नया जीवन दिया था। डॉक्टर की मौत पर वह आंसुओं के साथ रोते हुए दिखाई दिए।

Next Story
epmty
epmty
Top