तहसील दिवस में DM SSP के सम्मुख लगा समस्याओं का अंबार

तहसील दिवस में DM SSP के सम्मुख लगा समस्याओं का अंबार

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिले के दोनों आला अफसरों के सामने रखा। समस्याओं की सुनवाई कर रहे जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अफसरों को सौंपी गई फरियादियों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।




शनिवार को शासन के निर्देश पर जानसठ तहसील परिसर में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।


जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण उनका निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त डीएम-एसएसपी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। जानसठ तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी जानसठ, क्षेत्राधिकारी भोपा, उपजिलाधिकारी जानसठ सहित प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top