महाकुंभ पहुंची हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने त्रिवेणी में लगाई डुबकियां

महाकुंभ पहुंची हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने त्रिवेणी में लगाई डुबकियां

प्रयागराज। संगम नगरी में आयोजित किये जा रहे महाकुंभ- 2025 में पहुंचकर त्रिवेणी स्नान का मोह हरियाणवी डांसर सपना चौधरी नहीं छोड़ पाई है। महाकुंभ पहुंची सपना चौधरी ने त्रिवेणी में डुबकी लगाने के साथ नाव में बैठकर संगम नगरी का नजारा भी लिया।

रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी महाकुंभ- 2025 में खिंची चली गई। प्रयागराज पहुंची सपना चौधरी नाव में बैठकर त्रिवेणी का मनोरम नजारा लेते नजर आई। इसके बाद त्रिवेणी पहुंची सपना चौधरी ने संगम में स्नान किया।

यहां पर सपना चौधरी जय मां गंगा जमुना सरस्वती, हर हर गंगे और जय महादेव का उद्घोष करते हुए नजर आई। महाकुंभ स्नान का 30 सेकंड का वीडियो सपना चौधरी ने जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के स्टेज शो में बेकाबू भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में भी वह अपना जलवा दिखा चुकी है।

Next Story
epmty
epmty
Top