महिला डॉक्टर का सरकारी अस्पताल में अर्धनग्न शव बरामद- दुष्कर्म...

महिला डॉक्टर का सरकारी अस्पताल में अर्धनग्न शव बरामद- दुष्कर्म...

कोलकाता। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले पश्चिम बंगाल के कोलकाता के सरकारी हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। अर्धनग्न मिली महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की आशंका के चलते अब अस्पताल प्रबंधन की ओर जांच के लिए 11 सदस्यीय समिति गठित की गई है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सेमिनार रूम के भीतर से एक जूनियर महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया है। पोस्ट ग्रेजुएट की द्वितीय वर्ष की स्टूडेंट की हत्या से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद करते हुए विरोध प्रदर्शन कर दिया है। प्राथमिक जांच के अनुसार महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद होने की खबर मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम एवं कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल खुद अस्पताल पहुंचे। फॉरेंसिक टीम में भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

घटना से गुस्साए प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग को लेकर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाने से रोक दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में कामयाब रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतक महिला डॉक्टर के माता-पिता को इस मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का भरोसा दिया है।

epmty
epmty
Top