इंसान जैसी शक्ल के बच्चों को बकरी ने दिया जन्म- 5 मिनट बाद ही..

इंसान जैसी शक्ल के बच्चों को बकरी ने दिया जन्म- 5 मिनट बाद ही..
  • whatsapp
  • Telegram

जालौन‌। प्रसव पीड़ा के बाद बकरी द्वारा जन्म दिए गए दो बच्चों को देखकर लोगों की आंखें आश्चर्य के मारे फटी की फटी रह गई। जन्म लेने वाले दोनों बच्चे इंसानी बच्चों की तरह दिखाई दे रहे थे, जिनके शरीर पर कोई बाल नहीं था, लेकिन हाथ पैर बकरी की तरह दिखाई दे रहे थे। दोनों बच्चों का मुंह काफी हद तक इंसानी बच्चों की तरह लग रहा था।

जालौन जनपद के कठौंद थाना क्षेत्र के नवासा गांव में रहने वाले पशुपालक कमलेश दोहरे की बकरी ने दोपहर के समय दो बच्चों को जन्म दिया। जैसे ही जन्म लेने वाले बच्चों को देखा गया तो लोगों की आंखें आश्चर्य के मारे फटी की फटी रह गई।

क्योंकि दोनों बच्चे बिल्कुल इंसानी बच्चों की तरह दिखाई दे रहे थे। बच्चों को देखने से लग रहा था जैसे उनका जन्म प्रसव का समय पूरा होने से पहले हो गया है। बकरी के दोनों बच्चों के चेहरे की बनावट और पूरा आकर इंसानी बच्चों की तरह दिखाई दे रहा था, लेकिन दोनों के हाथ और पैर बकरी की तरह नजर आ रहे थे।

जैसे ही कमलेश दोहरे की बकरी द्वारा इंसानी आकार के बच्चों को जन्म दिए जाने की जानकारी गांव से होती हुई आसपास के इलाके में फैली, वैसे ही कमलेश के घर बकरी के बच्चों को देखने वाले लोगों का जमावड़ा लग गया। गांव और इलाके में को तो हल्का विषय बने इंसानी शक्ल में जन्म लेने वाले बकरी के दोनों बच्चों की 5 मिनट बाद ही मौत हो गई।

पशु चिकित्सक इस मामले का वैज्ञानिक कारण बताते हुए कह रहे हैं कि ऐसा अनुवांशिक विकार के कारण होता है। इस विकार के कारण बच्चों के शरीर में अत्यधिक तरल पदार्थ बढ़ जाता है, जिसके चलते उनकी बनावट बदल जाती है।

epmty
epmty
Top