बकरी ने भाइयों में करा दी लठबाजी- घायल हुए 11 लोग अस्पताल में...

बकरी ने भाइयों में करा दी लठबाजी- घायल हुए 11 लोग अस्पताल में...

आगरा। घर में बकरी घुसने को लेकर दो भाइयों के बीच इस कदर विवाद हुआ कि दोनों तरफ से चले लाठी डंडों की चपेट में आकर घायल हुए 11 लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकरी विवाद में एक महिला की हालत गंभीर होना बताई जा रही है।

शुक्रवार को मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव टोडा में रहने वाले कालीचरण और उसके भाई जगजीत के बीच घर में बकरी घुसने को लेकर विवाद हो गया। हालात इतने खराब हुई कि बकरी के मामले को लेकर दोनों भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। संघर्ष के मैदान में कूदी महिलाएं एक दूसरे से भिड गई।

जगजीत का आरोप है कि उनकी बकरी भाई के खेत से होते हुए घर में घुस गई थी‌। इस पर उन लोगों ने बकरी की बुरी तरह से पिटाई कर दी जिससे बकरी के पैर में चोट आ गई। शिकायत किए जाने पर भाई और उसके परिवार ने सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने संघर्ष की इस वारदात में घायल हुए 11 लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एक महिला को गंभीर हालत के चलते आगरा रेफर कर दिया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top