माता पिता को वन स्टॉप के समझाने से बनी बात- लड़की के पीले हो रहे हाथ

माता पिता को वन स्टॉप के समझाने से बनी बात- लड़की के पीले हो रहे हाथ

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर प्रोबेशन विभाग द्वारा स्थापित की गई महिला हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद जब वन स्टॉप सेंटर द्वारा सक्रिय होते हुए मनपसंद लडके से बेटी की शादी के लिये राजी नही हो रहे युवती के माता-पिता को समझा कर राजी किया गया तो लड़की के पीले हाथ हो गए।

दरअसल कुमारी साक्षी द्वारा 181 महिला हेल्पलाइन के माध्यम से बताया गया था कि वह विपिन नामक लड़के को पसंद करती है और उससे शादी करना चाहती है। परंतु उसके पिता शादी के लिए राजी नहीं है। पिता को समझाया जाए ताकि वह पुरुष मित्र से शादी कर सके।

वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर द्वारा पीड़िता से बातचीत की गई तो यह पाया कि दोनों पक्ष बालिग हैं, जिसके उपरांत उसके पिता को काउंसलिंग हेतु बुलाया गया। जिस पर उसके पिता शादी के लिए राजी हो गए। पिता की सहमति के बाद दिनांक 13.06. 2022 को केस केंद्र से निस्तारित कर दिया गया था।

दिनांक 19 11 2022 में महिला से फॉलोअप लेने पर पाया कि पीड़िता के पिता द्वारा लड़के पक्ष से अब तक शादी के विषय में कोई बात नहीं की गई। तब पीड़िता से लड़के पक्ष के संबंध में डिटेल ली गई और केंद्र पर बुलाकर जांच की गई कि पीड़िता के पिता द्वारा शादी के लिए मना करने का क्या कारण है। जांच के उपरांत लड़के पक्ष में कोई कमी नहीं दिखाई दी और लड़का भी शादी के लिए राजी है। जिस पर लड़का और लड़की दोनों से लिखित में लिया गया तब दोनों पक्षों को समझाया गया। दिनांक 26.03. 2023 को सगाई की रस्म करने हेतु लड़का पक्ष लड़की पक्ष के घर गया और रीति-रिवाज अनुसार सगाई कर दी गई है। दोनों परिवार सहमति से शादी के लिए खुश हैं। महिला द्वारा वन स्टॉप सेंटर टीम का धन्यवाद किया गया एवं शादी की तारीख निर्धारित होने पर सूचित किए जाने को कहा गया।

epmty
epmty
Top