डीएम आवास के पास सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़- रोड हुई जाम

डीएम आवास के पास सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़- रोड हुई जाम

लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी के आवास के पास सड़क पर खड़ा विशालकाय पेड़ अचानक से भरभराकर जमीन पर आ गिरा। जिससे सड़क मार्ग जाम हो गया। गनीमत इस बात की रही कि जिस समय यह विशालकाय पेड़ गिरा उस समय उसके नीचे से होकर गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बचने में कामयाब हो गए।


मंगलवार को लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर के आवास के पास से होकर गुजर रही सड़क पर खड़ा विशालकाय पेड़ वातावरण में हो रही वर्षा के दौरान भरभराता हुआ अचानक से जमीन पर आ गिरा। विशालकाय पेड़ के गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जिस समय बारिश के दौरान यह विशालकाय पेड़ गिरा, उस वक्त अनेक लोग पेड़ के नीचे से होकर गुजरते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। लेकिन जैसे ही तेज आवाज के साथ विशालकाय पेड़ गिरने लगा वैसे ही भागदौड़ करते हुए उसके नीचे से निकल रहे लोग दूर पहुंच गए।

विशालकाय पेड़ के भरभराकर गिरते ही सड़क मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और सड़क पर जाम लग गया। काफी दूर तक लगे जाम की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने विशालकाय पेड़ को टुकड़ों में विभाजित कर सड़क से अलग किया, तब कहीं जाकर सड़क से यातायात शुरू हो सका। विशालकाय पेड़ के गिरने से काफी समय तक मौके पर अफरातफरी के हालात बने रहे। गनीमत इस बात की रही है कि विशालकाय पेड़ की चपेट में आकर कोई हताहत नहीं हुआ है।

epmty
epmty
Top