गौरव गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के नेता- सचेतक व मुख्य सचेतक कि....

गौरव गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के नेता- सचेतक व मुख्य सचेतक कि....

नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान की ओर से गौरव गोगोई को लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता की जिम्मेदारी दी गई है। सचेतक एवं मुख्य सचेतक के तौर पर आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को मुख्य सचेतक तथा सांसद मानिकम टैगोर एवं डॉक्टर एमडी जावेद को सचेतक बनाया गया है।

रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स पर किये ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में कांग्रेस का उप नेता नियुक्त किया गया है। आठ बार के सांसद कोडीकुन्निल सुरेश को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है। सांसद मानिकम टैगोर एवं डॉक्टर एमडी जावेद को पार्टी का सचेतक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया है कि कांग्रेस हाई कमान की ओर से की गई इन नियुक्तियों की बाबत एक चिट्ठी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजी गई है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस संसदीय दाल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता मुख्य सचेतक तथा दो सचेत को की नियुक्ति की बाबत जानकारी दे दी है।

epmty
epmty
Top