जनपद स्तर पर मनाए गए संस्कृति उत्सव में बही संगीत गायन वादन की गंगा

जनपद स्तर पर मनाए गए संस्कृति उत्सव में बही संगीत गायन वादन की गंगा

मुजफ्फरनगर। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में मनाई जा रहे संस्कृति उत्सव 2023 के अंतर्गत आज सदर तहसील के अलावा जनपद की बुढ़ाना, खतौली और जानसठ तहसील में संगीत, गायन एवं वादन तथा नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं के बीच जनपद स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बुधवार को डी.ए.वी. इन्टर कॉलेज आर्य समाज रोड मुजफ्फरनगर में संस्कृति उत्सव 2023 का उदघाटन प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेन्द्र शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार सैनी, द्वारा किया गया।

इस आयोजन को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका कंचन प्रभा शुक्ला प्रधानाचार्य जैन कन्या इन्टर कॉलेज नई मण्डी मुजफ्फरनगर, राजेश कुमारी प्रधानाचार्य वैदिक पुत्री कन्या इन्टर कॉलेज नई मण्डी मुजफ्फरनगर, कुसुम लता प्रधानाचार्य आर्य कन्या इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर की रही।

छायांकन की भूमिका डॉक्टर राजबल सैनी की रही। कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण अरोरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार शर्मा, के के शर्मा, अजयपाल सिंह, निर्णायक की भूमिका में डॉक्टर गीता शर्मा, दीपा सोनी, शैली रंजन , डॉक्टर बंदना राय, शिवानी गुप्ता रही ।

इस अवसर पर उप विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर श्री शैलेन्द्र कुमार त्यागी, एम एम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य डॉक्टर विनीत चौहान, विजय कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य ग्रेन चेंबर इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर, के के जैन इन्टर खतौली मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य अनुराग जैन, कला अध्यापक राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कला अध्यापक अनिल कुमार, रसायन प्रवक्ता अजय पाल, अब्दुल सत्तार, मोहिब हसन, मोनिका रानी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण अरोरा ने किया। कार्यक्रम के जिला नोडल प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि जनपद में स्थान प्राप्त करने वालों को 15 जनवरी 2024 तक मण्डल स्तर पर प्रतिभाग करना है।

Next Story
epmty
epmty
Top