मेट्रो में फिर उतरा गदर- लड़का लड़की एवं युवती के बीच खूब हुई...

मेट्रो में फिर उतरा गदर- लड़का लड़की एवं युवती के बीच खूब हुई...

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए लाइफ लाइन बनी दिल्ली मेट्रो अब भीतर होने वाली घटनाओं को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मेट्रो ट्रेन के भीतर अब कोई डांस कर रहा है तो कोई अश्लील हरकतों को अंजाम देते हुए हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। अब मेट्रो ट्रेन के भीतर एक लड़का और लड़की की एक अन्य लड़की के साथ तीखी नोंकझोंक होने का ताजा मामला सामने आया है।


दरअसल बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफॉर्म बन चुके एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की मेट्रो ट्रेन में खड़ी हुई है और एक लड़का एवं लड़की उसके सामने सीट पर बैठे हुए हैं। खड़ी हुई लड़की जब खुद सीट पर बैठने के लिये दोनों को सरकने के लिए कहती है तो इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो जाता है। तीनों में धक्का मुक्की होने लगती है और जोरदार बहस का सिलसिला चालू हो जाता है। लड़का और लड़की के साथ तीसरी युवती की जोरदार बहसबाजी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मेट्रो ट्रेन के भीतर उतरे गदर का यह मामला सामने वाली सीट पर बैठे किसी शख्स ने बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

epmty
epmty
Top