मधुमक्खियां के हमले से मची भगदड़- एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मधुमक्खियां के हमले से मची भगदड़- एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

रांची। मधुमक्खियां ने हमला करते हुए लोगों के बीच बुरी तरह से भगदड़ मचा दी। इस दौरान मधुमक्खियां ने एक ही परिवार के चार लोगों को काट काट कर मौत के घाट उतार दिया है।

झारखंड के तुपुदान थाना क्षेत्र के गांव हरदाग गढा टोली स्थित अपने मायके में आई खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक की रहने वाली महिला अपने बच्चों एवं गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ कुएं पर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान कहीं से अचानक उड़कर आए मधुमक्खियां के झुंड ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के काटने से मौके पर बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई और लोग मधुमक्खियो से अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

लेकिन महिला और उसके बच्चे महिलाओं के झुंड के चंगुल में फंस गए, इससे पहले कि गांव वाले सामूहिक प्रयास करते हुए उन्हें मधुमक्खियां से बचा पाते, उससे पहले ही मधुमक्खियां ने काट काट कर चारों को मौत की नींद सुला दिया।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो जाने से गांव में बुरी तरह से सन्नाटा पसर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और मामले को लेकर गहराई से छानबीन की। पुलिस की जांच के दौरान गांव वालों के भीतर मधुमक्खियों द्वारा किए गए हमले की दहशत साफ तौर पर नजर आई।

Next Story
epmty
epmty
Top