चार आंखे और हवाई जहाज जैसी बनावट, यहां नदी में पाई गई अजीब मछली

चार आंखे और हवाई जहाज जैसी बनावट, यहां नदी में पाई गई अजीब मछली

बिहार। अकसर अजीब और गरीब किस्से दुनिया में काफी तेजी से दौड़ने लगते हैं। ऐसा ही एक अजीब सी दिखने वाली मछली को मछुआरे द्वारा नदी में से पकड़े जाने पर खबर तेजी के साथ फैल रही है। नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे के जाल में फंसकर आई एक अजीब और गरीब मछली जो देखने में बिल्कुल एक हवाई जहाज जैसी है।

दरअसल बिहार के बेतिया जिले के लौरिया प्रखंड के सिसई पंचायत के लाकड़ गांव के पास स्थित नदी से एक अजीब और गरीब दिखने वाली मछली जाल में फंसकर बाहर आई है। जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांव में जमा हो चुके हैं। आपको बता दे यह पकड़ी गई मछली दिखने में एकदम हवाई जहाज की तरह लगती है जिसका रंग काला है और आंखें चार है। इस चार आंख वाली अजीब मछली को लोग सकरमाउथ कैटफिश का नाम दे रहे हैं।


जो आमतौर पर अमेरिका की नदियों में पाई जाती है। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह की मछलियां दूसरी मछलियों के अंडे को खा जाती है, जिससे दूसरी मछलियों के लिए यह अभिशाप मानी जाती है। यह मछली लाकड़ गांव में रहने वाले वीरेंद्र चौधरी ने पास ही की नदी से पड़ी है, जिसको अभी तक सुरक्षित रखा गया है। वही इस मछली को पकड़ने के बाद सूचना गंडक विभाग को दे दी गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top