चुनाव के समय हटाए गए पूर्व सपा जिला अध्यक्ष में खुद को मारी गोली

चुनाव के समय हटाए गए पूर्व सपा जिला अध्यक्ष में खुद को मारी गोली

मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव- 2024 के दौरान पद से हटाए गए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ने खुद की कनपटी पर पिस्तौल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। सपा जिला अध्यक्ष के सुसाइड की जानकारी मिलते लोगों में सनसनी से फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम से लिए भेज दिया है।

शनिवार को हुई एक बड़ी घटना के अंतर्गत मुरादाबाद के सपा जिला अध्यक्ष रहे डीपी यादव ने अपनी कनपटी पर पिस्तौल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या की यह घटना समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे डीपी यादव ने महानगर के बुद्धि विहार अपने आवास पर सवेरे के समय अंजाम दी है।

गोली चलने की आवाज सुनते ही कमरे में पहुंचे परिजनों को डीपी यादव का सब बेड पर पड़ा मिला है, उनके सिर से खून बह रहा था। पूर्व सांसद वीर सिंह ने घटना के संबंध में तुरंत मझोला पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और पूर्व सपा जिला अध्यक्ष को कब्जे में लेने के बाद पूरे घर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।


जानकारी मिल रही है कि तलाशी में कमरे के भीतर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सपा जिला अध्यक्ष ने किन कारणों की वजह से सुसाइड किया है फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान पार्टी हाई कमान द्वारा 8 अप्रैल को डीपी यादव को सपा के जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

Next Story
epmty
epmty
Top