पूर्व आईपीएस ने की भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार मुद्दे की जांच की डिमांड

पूर्व आईपीएस ने की भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार मुद्दे की जांच की डिमांड

लखनऊ। आईपीएस अधिकारी रहे आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रहे डॉक्टर संजीव बालियान तथा पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच चल रहे आरोप प्रत्यारोपों के मामले की गंभीरता के साथ जांच कराए जाने की डिमांड उठाई है। सोशल मीडिया के माध्यम से जारी वीडियो में पूर्व आईपीएस ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह भ्रष्टाचार के मामले को भटका रहा है।

शुक्रवार को पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो के माध्यम से मांग उठाई है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रहे डॉक्टर संजीव कुमार बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम के मामले में गंभीरता से जांच पूरी की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि पुलिस और प्रशासन को इस बात में उलझने कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पर्चा किसने बांटा है और किसने किसको दिया है? के बजाय भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गंभीरता के साथ जांच करनी चाहिए।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार तथा मेरठ एवं मुजफ्फरनगर के जिला प्रशासन पर संगीत सोम एवं संजीव बालियान के मामले में भ्रष्टाचार के मूल मुद्दे से भटककर निरर्थक बातों पर ध्यान देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मामले में संगीत सोम एवं डॉक्टर संजीव बालियान ने एक दूसरे के ऊपर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, किंतु इन आरोपों की जांच करने की बजाय पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच करने में लगा हुआ है कि संगीत सोम की प्रेस वार्ता में पर्चा किसने बांटा है और किसको दिया है?

epmty
epmty
Top