भाजपा के पूर्व नेता पीपी मुकुंदन का निधन- RSS के....

कोच्चि। केरल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व संगठन सचिव एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक पीपी मुकुंदन का बुधवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
आरएसएस और भाजपा में कई पदों पर रहे श्री मुकुंदन काे सांस की बीमारी के कारण यहां के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। आज उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह अपने स्कूल के दिनों में आरएसएस कार्यकर्ता बन गए। उन्होंने वर्ष 1962 में चेंगन्नूर में तालुक प्रचारक और वर्ष 1972 में त्रिशूर में जिला प्रचारक के रूप में काम किया।
कन्नूर जिले के कोट्टियूर कोलांगारायम के थरवत में कृष्णन नायर और कल्याणीम्मा के दूसरे बेटे श्री मुकुंदन की शिक्षा मनथला यूपी स्कूल और पेरावूर सेंट जोसेफ हाई स्कूल में हुई। आपातकाल के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने वियूर सेंट्रल जेल में 21 महीने बिताए। वह वर्ष 1991 में भाजपा के संगठन सचिव बने।
वार्ता