ट्रेन में आई खराबी लेकर चली गई पांच लोगों की जान-अनेक हुए घायल

ट्रेन में आई खराबी लेकर चली गई पांच लोगों की जान-अनेक हुए घायल

विशाखापट्टनम। ट्रैक पर दौड़ रही गुवाहाटी एक्सप्रेस में खराबी आ जाने के कारण ट्रेन के रुकने पर यात्री नीचे उतर कर खड़े हो गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर गुजर रही ट्रेन ने अनेक यात्रियों को कुचल दिया, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घायल हुए कई अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने रेल यात्रियों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में सोमवार की रात पटरी पर दौड रही रेलगाडी की चपेट में आने से 5 यात्रियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। ये हादसा जी सिगदम मंडल के बथुवा गांव के पास हुआ।

दरअसल यह हादसा उस समय हुआ जब बेंगलुरु-गुवाहाटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे कुछ यात्री तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन के रुकने के बाद नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही एक अन्य ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया।

भुवनेश्वर-मुंबई कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए।

श्रीकाकुलम के जिला कलेक्टर श्रीकेश लठकर ने स्थानीय अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों से घायलों का उपचार सुनिश्चित करने और मृतक व्यक्तियों के परिवारों को हर संभव मदद देने को कहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top