पहली कामयाबी- खेल पंचाट ने स्वीकार की विनेश की अपील- अब निगाहें....

पहली कामयाबी- खेल पंचाट ने स्वीकार की विनेश की अपील- अब निगाहें....

नई दिल्ली। पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स- 2024 के 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले ओवरवेट की वजह से बाहर की गई भारतीय रेसलर विनेश फोगाट की अपील खेल पंचाट द्वारा स्वीकार कर ली गई है, जिसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। विनेश के साथ अब देशवासियों की निगाह पंचाट के फैसले पर लगी हुई है।

बृहस्पतिवार को भारतीय रेसलर विनेश फोगाट की अपील को खेल पंचाट द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट की ओर से दाखिल की गई अपील पर खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आरबीट्रेशन अब अपना फैसला सुनाएगी।

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने खेल पंचाट में की गई अपील में खुद को रजत पदक देने की गुजारिश की है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने मंगलवार को लगातार तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन बुधवार को जब विनेश फोगाट का वजन चेक किया गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकाला। इसके बाद विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया था।

खेल पंचायत खेल के लिए मध्यस्थता करने वाला न्यायालय भी कहा जाता है। अब विनेश फोगाट ने खेल पंचाट में अपील करते हुए खुद को कम से कम रजत पदक देने के लिए कहा है, क्योंकि फाइनल मुकाबला हारने पर विनेश को अपने आप रजत पदक हासिल हो जाता। लेकिन प्रशंसक और देशवासी विनेश फोगाट से सोने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

epmty
epmty
Top