पहले कराया मुँह मीठा फिर किया तीखा वॉर, लाखो की ज्वेलरी के साथ दुल्हन..

पहले कराया मुँह मीठा फिर किया तीखा वॉर, लाखो की ज्वेलरी के साथ दुल्हन..

मुज़फ्फरनगर। लुटेरी दुल्हन का किस्सा काफी बार सुना होगा और इसकी खबर काफी बार आपके सामने भी आई होगी, जिनमे सुनने को मिला होगा कि दुल्हन घर का सामान लेकर भाग गई या और कुछ। इसी प्रकार का एक मामला आज फिर उत्तर प्रदेश के एक जिले से सामने आया है यहाँ पर एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के कुछ दिन बाद हलवा बनाकर ससुरालियों का मुँह मीठा कराया और फिर सारा सामान लूटकर वहां से भाग गई।

दरअसल, लोग शादी कर अपने घर में दुल्हन लाते हैं और उसके साथ नए सिरे से जिंदगी जीने की शुरुआत करते हैं। एक दुल्हन के आने से पूरा परिवार बदल जाता है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के एक परिवार में शादी कर नई नवेली दुल्हन लाई गई, जिसके बाद शादी की सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज के साथ की गई। परिवार में खुशियों का अलग ही माहौल था इसी बीच हिंदू धर्म में होने वाली प्रथम रसोई की रस्म में दुल्हन ने खाने के लिए हलवा बनाया और सबको परोस दिया, जिसको खाने के बाद सभी को नींद आने लगी और सब सो गए। सुबह सवेरे जब सभी की आँखे खुली और उन्होंने अपने घर को बिखरा हुआ देखा तो सब हैरान हो गए और इधर-उधर अपने सामान की जांच करने लगे। जिस दौरान घर से 2 लाख की ज्वेलरी और दुल्हन दोनो गायब पाये गए, पूरी घटना से सभी लोग को बड़ा झटका लगा और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे नीरज कुमार का विवाह हरिद्वार निवासी रेखा से कराया गया था। विवाह के बाद दुल्हन ने सबके लिए रस्मों के चलते हलवा बनाया, जिसमे उसने नशीला पदार्थ मिलाकर सबको खिलाकर सुला दिया और घर में रखी 2 लाख की ज्वेलरी लेकर रफूचक्कर हो गई। अब पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन के घर पर छापा मारा, जहां पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर बताया गया कि वहां पर कोई नहीं रहता उनसे जो भी मिला सब फ्रॉड था।

Next Story
epmty
epmty
Top