पेड़ से लटकी मिली महिला क्रिकेटर- मचा हड़कंप- कोच पर यह आरोप

पेड़ से लटकी मिली महिला क्रिकेटर- मचा हड़कंप- कोच पर यह आरोप

नई दिल्ली। लापता हुई महिला क्रिकेटर का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद इलाके में बुरी तरह से सनसनी फैल गई। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने पेड़ पर लटके शव को उतार कर अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों की ओर से अब कोच पर महिला क्रिकेटर की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।

शनिवार को उड़ीसा की महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव जंगल में खड़े पेड़ पर लटका मिलने से आसपास के इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। 11 जनवरी से लापता महिला क्रिकेटर के संबंध में मंगलाबाग पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उसी समय से पुलिस और परिजनोे द्वारा महिला क्रिकेटर की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला क्रिकेटर के शव को उतार कर अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पिनाक मिश्रा ने बताया है कि गुरुदिझाटिया पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस को अभी तक उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि महिला क्रिकेटर के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और उसकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन की स्कूटी भी जंगल के करीब मिली है और उनका मोबाइल भी बंद पाया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top