48 साल बाद तूफान की आशंका- कराए गए घर खाली-75 किलोमीटर..

48 साल बाद तूफान की आशंका- कराए गए घर खाली-75 किलोमीटर..

नई दिल्ली। अरब सागर में 28 साल बाद अगस्त महीने में तूफान की आशंका के चलते चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से लोगों को बचाने के लिए कच्छ में रह रहे लोगों से घर खाली कर लिए गए हैं। 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार को अरब सागर में 48 साल बाद अगस्त में चक्रवाती तूफान की आशंका जताते हुए मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया है कि गुजरात के करीब अरब सागर में यह तूफान 12 घंटे के भीतर देखने को मिल सकता है, जिसका सबसे ज्यादा असर गुजरात के कच्छ में दिखाई देगा।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस चक्रवाती तूफान के अंतर्गत यहां पर 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। चक्रवाती तूफान के मददेनजर राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़ और द्वारका में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान से पब्लिक को बचाने के लिए कच्छ में रह रहे लोगों से उनके घर खाली करा लिए गए हैं।

epmty
epmty
Top