किसानों का चंडीगढ़ कूच- पुलिस ने बॉर्डर किया सील- बोले किसान नेता..

किसानों का चंडीगढ़ कूच- पुलिस ने बॉर्डर किया सील- बोले किसान नेता..

चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के ऐलान के बाद सरकार और किसानों के बीच टकराव के हालात उत्पन्न हो गए हैं। इसके लिए जहां किसानों द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर चंडीगढ़ कूच की तैयारियां की गई है, वही चंडीगढ़ प्रशासन ने अभी तक मोर्चा लगाने की परमिशन नहीं दी है। पुलिस ने पंजाब बॉर्डर को सील कर दिया है।

बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आज चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया गया है। इसके लिए किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर चंडीगढ़ कूच की पूरी तैयारी कर चुके हैं। किसान चंडीगढ़ के सेक्टर- 34 में पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी में है, जबकि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से किसानों को इस बात की अभी तक परमिशन नहीं दी गई है।

उधर पुलिस मंगलवार से ही किसानों की घेराबंदी करने में जुटी हुई है, जिसके चलते कई बड़े किसान नेताओं को हिरासत में लेने के साथ-साथ कई नेताओं को नजर बंद किया गया है।

इस बीच किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने एक वीडियो जारी कर किसानों से कहा है कि कूच के दौरान पुलिस जहां भी आपको रोके, वहीं सड़क किनारे खाली जगह देखकर बैठ जाए। क्योंकि हमारा उद्देश्य किसी से टकराना नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस ने हमें बदनाम करने की साजिश कर रखी है।

Next Story
epmty
epmty
Top