पराली जलाने पर किसानों पर लगा जुर्माना-अब सम्मान निधि से भी होंगे वंचित

पराली जलाने पर किसानों पर लगा जुर्माना-अब सम्मान निधि से भी होंगे वंचित

महाराजगंज। सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाएं गए प्रतिबंध के बावजूद खेतों के भीतर पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब पराली जलाने वाले किसानों को सम्मान निधि से भी वंचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

महाराजगंज जनपद में धान की कटाई शुरू होने के साथ पराली जलाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हालांकि शासन और प्रशासन चौकसी बढ़ाते हुए पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्यवाही करने में जुट गया है, जिसके चलते 102 किसानों के खिलाफ पराली जलाने पर जुर्माने की कार्यवाही की जा चुकी है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारी, एसडीएम एवं तहसीलदार गांव दरगांव पहुंचकर किसानों को जागरुक करते हुए कह रहे हैं कि वह पराली को अपने खेतों में नहीं जलाए।

जागरूकता अभियान के बीच पराली जलाने वाले किसानों को अब सम्मान निधि से भी वंचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top