दिल्ली कूच पर अडे किसान- रोकने को बॉर्डर सील- ठोकी कींले

दिल्ली कूच पर अडे किसान- रोकने को बॉर्डर सील- ठोकी कींले

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किए गए दिल्ली कूच के ऐलान को विफल करने के लिए हरियाणा एवं पंजाब के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। किसान आंदोलन के दौरान चर्चित रहे सिंघु एवं टिकरी बॉर्डर पर सीमेंट के बेरिकेट लगाते हुए सड़क पर लोहे की कींले ठोक दी गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किया गया दिल्ली कूच का ऐलान किसानों एवं प्रशासन के लिए जोर आजमाइश का माध्यम बन गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जहां किसान दिल्ली कूच की तैयारी में जुटे हुए हैं, वहीं पुलिस और प्रशासन किसानों को दिल्ली रोकने की कोशिशें में लगा हुआ है।

सोनीपत पुलिस प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। जिसके चलते धारा 144 लागू करने के बाद नहीं किसानों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।


रविवार को पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन की अगवाई में पुलिस और प्रशासन की टीमों ने हाल्दाना बॉर्डर का निरीक्षण करने के बाद बॉर्डर पर किसानों के जत्थों को रोकने के लिए स्थान चिन्हित किए।

पुलिस ने तीन लेयर बेरिकेडिंग की तैयारी शुरू करते हुए 12 एवं 13 फरवरी को खुले में डीजल पेट्रोल देने पर रोक लगाने के साथ ट्रैक्टर में अधिकतम 10 लीटर डीजल देने के आदेश जारी किए हैं।

epmty
epmty
Top