फैक्ट्री में आग से कोहराम- तीन लोगों की मौत- आधा दर्जन घायल

फैक्ट्री में आग से कोहराम- तीन लोगों की मौत- आधा दर्जन घायल

नई दिल्ली। राजधानी के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फूड फैक्ट्री में लगी आग की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई है। आग में झुलसकर जख्मी हुए आधा दर्जन लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर फाइटर ने फैक्ट्री में लगी आग पर पानी बरसते हुए काबू पाया है।

शनिवार को राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम कृपा फूड प्राइवेट लिमिटेड में दाल भूनने की प्रक्रिया की जा रही थी। इसी दौरान मशीन की गैस की एक पाइप लाइन से गैस हो गई, जिसने आग पकड़ ली। जिसके चलते कंप्रेसर गर्म होकर फट गया।

ब्लास्ट होते ही भड़की आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर 24 वर्षीय श्याम, 30 वर्षीय राम सिंह और 42 वर्षीय बीरपा की मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री में लगी आग में फंसे नौ लोगों को तुरंत बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीन कर्मचारियों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती कराएंगे आधा दर्जन लोगों का अभी ट्रीटमेंट चल रहा है। आग लगने की घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे फायर फाइटर ने आग पर पानी बरसाते हुए बड़ी मुश्किलों से काबू पाया है।

epmty
epmty
Top