सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता घूस लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

नैनीताल। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को पचास हजार रूपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी विजिलेंस को शिकायत मिली कि नैनीताल के सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल हल्द्वानी सिंचाई विभाग में काम के नाम पर 50 हजार रूपये रिश्वत मांग रहे हैं।
विजिलेंस के उपाधीक्षक अनिल मनराल की ओर से शिकायत का परीक्षण किया गया। तथ्य सही पाये जाने पर निरीक्षक भानु प्रकार्श आर्य के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम ने आरोपी को 06 सीजन रिसॉर्ट, नया गांव कालाढूंगी से 50 हजार रूपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार की लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनिमय के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही जारी है। विजिलेंस निदेशक डा0 वी0 मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।