पति से बेइंतेहा प्यार- पति की मौत के बाद खुद भी चल बसी- एक साथ..

पति से बेइंतेहा प्यार- पति की मौत के बाद खुद भी चल बसी- एक साथ..

झांसी। चेक डैम में अचानक से आए भारी पानी में डूब कर पति की मौत के बाद बेइंतेहा प्यार की कहानी को अंजाम देते हुए पत्नी भी इस दुनिया को छोड़कर पति के साथ चल दी। पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी ने भी 2 घंटे के बाद दम तोड़ दिया। गांव में जब एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठी तो उन्हें एक साथ जाते देखकर गांव वालों की आंखों से आंसू झर झर बहन निकले। दरअसल जनपद के बघेरा गांव का रहने वाला 50 वर्षीय प्रीतम रोजाना की तरह अपने पशुओं को लेकर खेत पर गया था। जिस समय पशुओं को लेकर जंगल गया प्रीतम बाघेरा गांव के चेक डैम से निकल रहा था उस समय पानी का स्तर काफी कम था।

लेकिन आसपास के इलाके में हुई बारिश का पानी अचानक से बहकर आ गया। जिससे चेक डैम में पानी का स्तर बढ़ गया। शाम को लौटते समय प्रीतम चेक डैम के पानी में डूब गया। काफी देर बाद तक भी जब वह वापस घर नहीं लौटा तो चिंतित हुए परिजन उसकी तलाश करते हुए चेक डैम पर पहुंचे। जहां किनारे पर प्रीतम की चप्पल पड़ी हुई मिली। परिजनों द्वारा तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू करते हुए प्रीतम के शव को बाहर निकलवाया। जैसे ही इसकी खबर घर तक पहुंची तो पति की मौत की मौत की बात सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


पति की मौत के बाद जब गांव वालों द्वारा उसके शव को श्मशान घाट ले जाने की तैयारी की जा रही थी तो तकरीबन 2 घंटे बाद ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ पति पत्नी की मौत होने से गांव में मातम पसर गया। एक साथ जब दो अर्थी उठी तो गांव वालों की आंखों से झर झर आंसू बहकर बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि पति के वियोग में अपने प्राण त्यागने वाली महिला गीत अपने पति से बहुत प्यार करती थी। गांव वालों के मुताबिक पति पत्नी दोनों में बेहद प्यार था। दंपत्ति के एक बेटा और दो बेटियां हैं तीनों की शादी हो चुकी है।

epmty
epmty
Top