दूल्हे की शर्मनाक हरकत से जयमाला डाल रही दुल्हन की निकली चींख

दूल्हे की शर्मनाक हरकत से जयमाला डाल रही दुल्हन की निकली चींख

कुशीनगर। जयमाला डाल रही दुल्हन के साथ जब दूल्हे ने शर्मनाक हरकत कर दी तो बुरी तरह से चींखी दुल्हन ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। रात भर चली पंचायत के बावजूद जब बात नहीं बनी तो सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को लेकर थाने आ गई, जहां लड़के पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को उनके खर्च की रकम वापस लौटाने पर मामले का पटाक्षेप हुआ। दरअसल कुशीनगर के सेवरही थाना इलाके के तिवारी पट्टी गांव में बिहार के भुवाल पट्टी गांव का रहने वाला युवक बारात लेकर पहुंचा था। लड़की पक्ष की ओर से बारात में आए लोगों की जमकर आवभगत की गई। द्वार पूजा के पश्चात दोनों पक्षों ने जयमाला की तैयारियां शुरू कर दी। जयमाला के लिए बनाए गए स्टेज पर पहुंचे दूल्हे के थोड़ी देर बाद ही दुल्हन की सहेलियां भी लड़की को लेकर स्टेज पर पहुंच गई।

दूल्हा दुल्हन के हाथ में जयमाला दी गई जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन के गले में जयमाला डालने को अपने हाथ उठाएं तो उसके कदम डगमगाने लगे। अपने होने वाले जीवनसाथी को दारू के नशे में टल्ली हुआ देखकर दुल्हन रोने लगी और उसने शराबी दूल्हे के गले में जयमाला डालने से इनकार कर दिया। लड़की के इंकार से दोनों पक्षों में गहमागहमी शुरू हो गई। काफी देर तक मान मनोव्वल चलती रही। लड़की पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया, बाद में काफी जद्दोजहद के बाद बारातियों को छोड़ दिया गया। जबकि दूल्हे समेत उसके परिवार के लोग गांव में ही रोक लिए गए।

सवेरे पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही गांव में पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां काफी देर तक चली बातचीत के बाद लड़का पक्ष शादी की तैयारी में खर्च हुए पैसे लौटाने को तैयार हुआ। पैसों की अदायगी के बाद दूल्हा और उसके परिजन मुक्त कर दिए गए जो बगैर दुल्हन के ही अपने घर लौट गए।

epmty
epmty
Top