बिजली आपूर्ति व्यवस्था में आएगा सुधार- बदले जाएंगे जर्जर तार

बिजली आपूर्ति व्यवस्था में आएगा सुधार- बदले जाएंगे जर्जर तार

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार करने के लिए 513 करोड रुपए खर्च करते हुए 4157 किलोमीटर के जर्जर हो चुके तार बदले जाएंगे, जिससे ओवरलोड एवं ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिल सकेगी।

दरअसल रिवेप योजना के अंतर्गत भारत सरकार की ओर से बिजली की व्यवस्था में सुधार तथा आपूर्ति को बेहतर करने के लिए सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के लिए 513.32 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सहारनपुर में 271.91 करोड, मुजफ्फरनगर में 171.45 करोड़ और शामली जनपद में 68.88 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंग। रिवेप योजना के अंतर्गत पोल से उपभोक्ताओं के मीटर तक आर्मर्ड केबल लगाई जाएगी। खुली और जर्जर हो चुकी बिजली की लाइनों की जगह नई केबिल लगाई जाएगी। घरेलू और नलकूपों को अलग अलग करने के साथ ओवरलोड फीडरों को टुकड़ों में विभाजित किया जाएगा। इससे सहारनपुर मंडल के 1400000 बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में तकरीबन 1400000 बिजली उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा।

Next Story
epmty
epmty
Top