डबल डोर फ्रिज ने उजाडा भाजपा नेता का हंसता खेलता परिवार

डबल डोर फ्रिज ने उजाडा भाजपा नेता का हंसता खेलता परिवार

जालंधर। 7 महीने पहले खरीदे गए डबल डोर फ्रिज ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के हंसते खेलते परिवार को देखते ही देखते उजाड़ दिया है। आग में भाजपा कार्यकर्ता, उसकी बहू और तीन पोते पोतियो की जिंदा ही जलकर मौत हो गई है। परिवार में अब केवल एक बुजुर्ग महिला ही बची है।

जालंधर पश्चिम के अवतार नगर के गली नंबर 12 में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता यशपाल घई ने डबल डोर का फ्रिज खरीदा था। रविवार की देर रात रसोई घर में रखें सिलेंडर से गैस लीक हो गई। जिससे मकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को इस हादसे की जानकारी दी। इसी बीच फ्रिज के कंप्रेशर में धमाका हुआ और आग विकराल हो गई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने सबसे पहले बच्चों को बाहर निकाला, जो बुरी तरह से जले हुए थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही 15 साल की लड़की और 12 साल के लड़के की मौत हो गई। सोमवार की सवेरे सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं उसकी पत्नी तथा एक अन्य की भी मौत हो गई है।

यशपाल सिंह घई उनकी पत्नी रुचि पोती दिया एवं मंसा तथा अक्षय के आग में जिंदा जलने के बाद अब बेटे इंद्रपाल सिंह की मौत होने के पश्चात परिवार में अब केवल एक बुजुर्ग महिला बाकी बची रह गई है। पुलिस ने सभी के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।


epmty
epmty
Top