DMK सांसद का भारत को देश मानने से इनकार- बोले देश का मतलब एक...

DMK सांसद का भारत को देश मानने से इनकार- बोले देश का मतलब एक...
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। डीएमके सांसद ए राजा ने भारत को देश मानने से इनकार करते हुए कहा है कि भारत कभी भी देश था ही नहीं, क्योंकि एक देश का मतलब होता है, एक भाषा एक संस्कृति और एक परंपरा। तमिलनाडु में डीएमके सांसद ए राजा ने भारत को एक देश मानने से इनकार करते हुए एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

डीएमके सांसद ने कहा है कि भारत कभी देश था ही नहीं, क्योंकि एक देश का मतलब होता है एक भाषा एक संस्कृति और एक परंपरा। तब कहीं जाकर उसे देश कहा जाता है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बर्थडे पर कोयंबतूर में आयोजित की गई सभा को संबोधित करते हुए डीएमके सांसद ए राजा ने कहा है कि भारत एक उपमहाद्वीप है, यही कारण है कि यहां कई परंपराएं और संस्कृतियां हैं।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक भाषा एक संस्कृति है, यह एक देश है। इसी तरह मलयालम एक भाषा है एक राष्ट्र है और एक देश है। उड़ीसा भी एक देश है वहां एक भाषा है। केरल में अलग दिल्ली में अलग भाषा और संस्कृति है। यह सारे देश मिलकर भारत को बनाते हैं, इसलिए भारत एक देश नहीं बल्कि एक उपमहाद्वीप है।

epmty
epmty
Top