DM ने SDM के कार्य क्षेत्रों में किया फेरबदल- इन्हें भेजा यहां से वहां

DM ने SDM के कार्य क्षेत्रों में किया फेरबदल- इन्हें भेजा यहां से वहां

खीरी। जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल करते हुए कर एसडीएम को तबादला करते हुए इधर से उधर भेजा है।

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं राजस्व संबंधित कामकाज में तेजी लाने के लिए जिले में तैनात चार उप जिलाधिकारी के तबादले करते हुए उनके कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

जिलाधिकारी की ओर से जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक उप जिला मजिस्ट्रेट निघासन अश्वनी कुमार सिंह को अब लखीमपुर का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। लखीमपुर के अपर जिलाधिकारी राजीव निगम की तैनाती अब निघासन के उप जिला मजिस्ट्रेट के पद पर की गई है।

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मितौली के उप जिलाधिकारी न्यायिक विनोद कुमार गुप्ता को अब गोला का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया है। गोला के उप जिला मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्रा को जिला अधिकारी द्वारा अब लखीमपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

Next Story
epmty
epmty
Top