दिशा शौच के लिए गई महिला की संकट में पड़ी जान- हालत गंभीर

दिशा शौच के लिए गई महिला की संकट में पड़ी जान- हालत गंभीर

उमरिया। दिशा शौच के लिए गांव के समीप स्थित जंगल में गई महिला के ऊपर बाघ ने हमला बोल दिया। किसी तरह से बाघ के हमले से बचकर जिंदा वापिस लौटी लहूलुहान महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर होना बताई जा रही है।

बुधवार को उमरिया जिले के धमोखर वन रेंज के अंतर्गत इलाके में रहने वाली महिला दिशा शौच के लिये समीप के जंगल में गई थी। जहां पर बांधवगढ रिजर्व क्षेत्र से निकलकर आये बाघ ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। बाघ के हमले से बुरी तरह से घायल हुई महिला की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सामूहिक प्रयास कर महिला को बाघ का निवाला बनने से बचाया। बाघ के हमले से गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला के गले तथा हाथ और पैर पर गंभीर रुप से चोटें आई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

उमरिया जिले के डीएफओ मोहित सूद ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला के ऊपर बाघ ने हमला किया है। यह धमोखर रेंज अंतर्गत घटना होना बताई जा रही है। जहां घायल द्रोपदी गिरी पति महेंद्र की उम्र 32 वर्ष घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बाघ के हमले से घायल हुई महिला को धमोखर वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा 1000 रूपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि भी उपलब्ध करा दी गई है।

रिपोर्ट-चंदन श्रीवास, मध्यप्रदेश

epmty
epmty
Top